सौरभ राजपूत की मां ने थाने में दी तहरीर:बड़े बेटे राहुल को कार से मारी टक्कर, हत्या का किया गया प्रयास

Oct 31, 2026 - 14:59
0
सौरभ राजपूत की मां ने थाने में दी तहरीर:बड़े बेटे राहुल को कार से मारी टक्कर, हत्या का किया गया प्रयास
मेरठ में नीलाड्रम हत्याकांड में मृतक सौरभ राजपूत की मां रेणू देवी ने ब्रहमपुरी थाने में तहरीर दी है। मां ने आरोप लगाया कि उनके बड़े बेटे राहुल उर्फ बबलू राजपूत की हत्या का प्रयास किया गया है। रेणू देवी ने पुलिस को बताया कि उनके छोटे बेटे सौरभ की तो हत्या की जा चुकी है, अब बड़े बेटे राहुल को मारने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत राहुल को बुधवार रात कार से टक्कर मारी गई। उस पर कार चढ़ाकर हत्या का प्रयास किया गया है। दो दिन पहले रात में मारी थी टक्कर बबलू ने बताया कि बुधवार रात लगभग 11 बजे करीब वो बहादुर मोटर्स के पास दिल्ली रोड पर खड़ा था। अचानक एक कार सामने से नजर आई। अचानक कार चालक स्पीड से कार लेकर आया और सीधे बबलू को टक्कर मारी और भाग गया। बबलू वहीं मौके पर गिर गया। इसके बाद परिजनों को कॉल किया। परिजन मौके पर पहुंचे और बबलू को अस्पताल लेकर गए। जहां उसे भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बबलू को अपने घर ले आए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User