महिला के गले में जंजीर डालकर गला घोंटने की कोशिश:मुजफ्फरनगर में गन्ने के खेत पर गई थी, वीडियो सामने आया

Nov 17, 2026 - 19:52
0
महिला के गले में जंजीर डालकर गला घोंटने की कोशिश:मुजफ्फरनगर में गन्ने के खेत पर गई थी, वीडियो सामने आया
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के मंदवाड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर खेत में एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने महिला के गले में जंजीर डालकर गला घोंटने की कोशिश की। घटना का वीडियो मंगलवार शाम करीब 6 बजे सामने आया। गन्ने की छिलाई करते समय किया हमला गांव निवासी राहुल कुमार एडवोकेट ने थानाध्यक्ष को दी शिकायत में बताया कि 6 नवंबर को उनकी पत्नी मुनेश उर्फ पूजा खेत में गन्ने की छिलाई कर रही थीं। इसी दौरान कई लोग वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। राहुल का आरोप है कि हमलावरों ने महिला के गले में जंजीर डालकर गला घोंटने की कोशिश की। धारदार हथियारों से हमला करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। पहले भी हो चुकी है मारपीट राहुल कुमार के मुताबिक, जमीन को लेकर दूसरे पक्ष से पहले से विवाद चल रहा है। आरोप है कि 19 अक्टूबर को भी खेत में मारपीट की गई थी और फसल को नुकसान पहुंचाया गया था। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। बुढ़ाना सीओ गजेंद्र सिंह ने बताया है- मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में खेत में महिलाएं मारपीट कर रही हैं। पुलिस वीडियो में आरोपियों की पहचान कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User