3 दिसंबर को विधानसभा घेरेंगे रोजगार सेवक:औरैया में 21 से 23 नवंबर तक विशेष रोजगार सप्ताह का बहिष्कार
औरैया में ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश ने लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। मोर्चा 21 से 23 नवंबर तक विशेष रोजगार सृजन सप्ताह का प्रदेशव्यापी बहिष्कार करेगा। मांगों का समय पर समाधान नहीं हुआ तो 3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव किया जाएगा। मोर्चा ने 19 नवंबर को ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा। पत्र के मुताबिक, 13 नवंबर को विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बातचीत में समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया था। तय समय बीतने के बाद भी कोई ठोस फैसला नहीं हुआ। 24 हजार रुपये प्रतिमाह करना मोर्चा की मांगों में ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये प्रतिमाह करना, कैशलेस चिकित्सा सुविधा देना, ईपीएफ का भुगतान और विभाग से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान शामिल है। मोर्चा ने मांगों पर फैसला नहीं होने पर प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। पत्र में 27 नवंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन और 3 दिसंबर 2026 को लखनऊ में विधानसभा घेराव की घोषणा भी की गई है। पत्र पर प्रदेश संयोजक भूपेश कुमार सिंह और कुलदीप द्विवेदी के हस्ताक्षर हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)