बेटी का शव चौराहे पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम:आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं; एक दिन पहले फंदे से लटका मिला था शव
अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में शुक्रवार को परिजनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। शुक्रवार सुबह वे शव लेकर रामगंज चौराहे पहुंच गए और सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने में जुट गए। शव सड़क पर रखकर शुरू किया प्रदर्शन सेमरौता गांव निवासी शिखा (15) की मौत के मामले में परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। शुक्रवार को भी मांग पूरी नहीं होने पर परिजन शव लेकर रामगंज चौराहे पहुंच गए। यहां शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक चारों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। चौराहे पर प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी परिजनों से बातचीत कर उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं। पिता ने चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप शिखा के पिता सतीश कुमार ने चार लोगों पर बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। बुधवार शाम आंगन में मिला था शव बुधवार शाम शिखा का शव घर के आंगन में साड़ी के फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया था कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)