SSB की 8 टीमें लॉन टेनिस प्रतियोगिता में खेल रहीं:लखनऊ में 20वीं अंतर-सीमांत प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल 29 अक्टूबर को होंगे

Oct 28, 2026 - 23:57
0
SSB की 8 टीमें लॉन टेनिस प्रतियोगिता में खेल रहीं:लखनऊ में 20वीं अंतर-सीमांत प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल 29 अक्टूबर को होंगे
लखनऊ के गोमती नगर के मोहम्मद शाहिद मिनी स्टेडियम में 20वीं अंतर-सीमांत लॉन टेनिस प्रतियोगिता-2026 के मुकाबले रोमांचक दौर में पहुंच गए हैं। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 8 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शामिल टीमों को दो पूल में बांटा गया है। पूल-A में सीमांत मुख्यालय पटना, रानीखेत, सिलीगुड़ी और बल मुख्यालय की टीमें हैं। वहीं पूल-B में सीमांत मुख्यालय तेजपुर, गुवाहाटी, लखनऊ और एसएसबी अकादमी की टीमें शामिल हैं। लखनऊ-गुवाहाटी ने बनाई जगह पूल-B के मुकाबलों में सीमांत मुख्यालय गुवाहाटी और सीमांत मुख्यालय लखनऊ की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कोर्ट पर दमदार खेल दिखाते हुए मुकाबलों में बढ़त बनाई। 29 अक्टूबर को सेमीफाइनल और फाइनल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 29 अक्टूबर को खेले जाएंगे। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। खिताब के लिए टीमें अपनी पूरी ताकत झोंकेंगी। एसएसबी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य कार्मिकों में खेल भावना के साथ आपसी समन्वय, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User