करवा चौथ के लिए लखनऊ के बाजारों में रौनक:महिलाएं मेहंदी और साज-शृंगार के सामान के लिए पहुंचीं; मेहंदी की अलग- अलग डिजाइनों का ट्रेंड
लखनऊ में दिवाली से पहले बाजार सज गए हैं। करवा चौथ के लिए महिलाएं खरीदारी के साथ मेहंदी लगवाने पार्लर और मेहंदी सेंटर पहुंच रही हैं। लाल चूड़ियों और साज-श्रृंगार के सामान की खरीदारी भी कर रही हैं। अनुराधा सिंह ने बताया कि वह पिछले 20 साल से करवा चौथ का व्रत रख रही हैं और त्योहार के रीति-रिवाज निभाती हैं। उन्हें पूरे साल इस त्योहार का इंतजार रहता है। वह करीब 10-12 साल से एक ही जगह मेहंदी लगवा रही हैं। विशाल खंड-1 की रितुजा पाठक मेहंदी लगवाने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से यहां आती हैं। अनुराधा के राधा ब्यूटी पार्लर में उन्हें मेहंदी लगाने की सुविधा मुफ्त मिली। उन्होंने कहा कि करवा चौथ पर महिलाएं मेहंदी और पार्लर की तैयारियों के लिए आती हैं। फेशियल और दूसरी तैयारियां कराने वाली महिलाएं भी पहुंच रही हैं। मेहंदी डिजाइनर अल्फिसा ने बताया कि वह 5-6 साल से मेहंदी लगा रही हैं। इस बार करवा चौथ पर मेहंदी की मांग है। वह सुबह से करीब 20 महिलाओं को मेहंदी लगा चुकी हैं और महिलाएं लगातार पहुंच रही हैं। उन्होंने बताया कि पार्लर में करवा चौथ के लिए 20 से 50 प्रतिशत तक छूट के ऑफर चल रहे हैं। मेहंदी की कीमत 250 रुपए से शुरू होती है। ब्राइडल मेहंदी की कीमत डिजाइन और ग्राहक की पसंद के हिसाब से तय होती है। ग्राहक अपनी पसंद की फोटो दिखाकर भी डिजाइन बनवा रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)