सुप्रीम कोर्ट बोला-6 क्लास से 3-लैंग्वेज पॉलिसी लागू न करें:पहले CBSE ने छूट देने से मना किया था; 1 अप्रैल 2027 से लागू होगा आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि CBSE की छठी कक्षा के छात्रों को 3-लैंग्वेज पॉलिसी से छूट दी जाए। कोर्ट का यह आदेश 1 अप्रैल 2027 से लागू किया जाए। यानी अगले साल क्लास 6 में जा रहे स्टूडेंट्स को राहत मिलेगी। पहले केंद्र सरकार ने छठी कक्षा को छूट देने से इनकार किया था। सरकार ने बताया था कि करीब 99% CBSE स्कूलों ने तीसरी भाषा की नीति अपनाई है और ज़रूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सातवीं, आठवीं और नौवीं कक्षा के छात्रों को पहले ही यह राहत दी जा चुकी है। कोर्ट ने कहा कि छठी कक्षा के छात्रों को अचानक भाषा बदलने से परेशानी हो सकती है। खबर अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)