वंदे भारत के खाने में मिला लोहे का बोल्ट:IRCTC ने कैटरिंग कंपनी पर ₹2 लाख का जुर्माना लगाया; किचन की मशीनों की जांच के निर्देश

Nov 30, 2026 - 01:45
0
वंदे भारत के खाने में मिला लोहे का बोल्ट:IRCTC ने कैटरिंग कंपनी पर ₹2 लाख का जुर्माना लगाया; किचन की मशीनों की जांच के निर्देश
बेंगलुरु से बेलगावी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में खाने की गुणवत्ता को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया है। ट्रेन में एक यात्री को परोसे गए वड़े में लोहे का बड़ा बोल्ट मिला। यात्री ने 27 नवंबर को सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की थी। मामले की जानकारी मिलते ही इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने कैटरिंग कंपनी एक्सप्रेस फूड सर्विसेज पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सुपरवाइजर को किचन की मशीनों की अच्छी तरह जांच करने का निर्देश दिया है। रेलवे ने सुपरवाइजर को जांच के निर्देश दिए रेलवे अधिकारी के मुताबिक, घटना के बाद IRCTC ने संबंधित कंपनी को खाद्य सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। किचन की निगरानी के लिए नियुक्त सुपरवाइजर को खाना बनाने से पहले सभी मशीनों की अच्छी तरह जांच करने को कहा गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। जांच के फोटो-वीडियो भी भेजने होंगे अधिकारियों ने किचन की जांच की निगरानी के लिए नई व्यवस्था भी की है। इसके तहत जांच के फोटो और वीडियो तय किए गए वॉट्सऐप ग्रुप में भेजने होंगे। इसके अलावा, कैटरिंग कंपनी को दूसरे किचन से स्नैक्स मंगाने की सलाह दी गई है। संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को भी समय-समय पर मशीनों और अन्य उपकरणों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की खराबी मिलने पर उसे तुरंत ठीक कराना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User