राजस्थान का फतेहपुर मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा, पारा@4°C:घने कोहरे के कारण दिल्ली-बिहार में फरवरी तक 45 ट्रेनें कैंसिल; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप
उत्तर की सर्द हवाओं ने अब मैदानों में तापमान को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। राजस्थान का फतेहपुर शनिवार को देश में सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं पहाड़ी इलाकों में पहलगाम सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान माइनस 3.2°C तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में कोहरा का अलर्ट जारी किया है। हालांकि आज तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इधर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गाजीपुर और बदायूं समेत 30 शहरों में शनिवार को भी घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल की 25 पैसेंजर ट्रेनें और पूर्व मध्य रेलवे ने 28 फरवरी तक 20 ट्रेनें रद्द करने का निर्णय लिया है। आगे जानिए देशभर का मौसम, प्रदूषण का हाल और हेल्दी रहने के टिप… मैप में देशभर का तापमान 30 नवंबर और 1 दिसंबर के मौसम का अनुमान मौसम की तस्वीरें… देशभर का तापमान, एक टेबल में अब हेल्थ टिप प्रदूषण का हाल दिल्ली की हवा गुरुवार को लगातार 14वें दिन ‘खराब’ कैटेगरी में रही। 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 252 दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा 15 नवंबर से लगातार ‘खराब’ कैटेगरी में बनी हुई है। सुबह के आंकड़ों के अनुसार, PM2.5 प्रदूषण में वाहनों से निकलने वाला धुआं सबसे बड़ा कारण रहा। नोट: CPCB के मुताबिक, 0-50 AQI अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर श्रेणी में आता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)