सूर्यवंशी SMAT में एक मैच में बिहार के कप्तान होंगे:16 नवंबर को दोहा रवाना होंगे, इमर्जिंग एशिया कप के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल
15 साल के वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के लिए एक मैच में ही कप्तानी कर सकेंगे। इसकी वजह है कि उन्हें दोहा में होने वाले इमर्जिंग एशिया कप के लिए इंडिया-ए टीम में चुना गया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ताओं ने शुक्रवार, 6 नवंबर को पटना में बैठक के बाद वैभव को कप्तान बनाने का फैसला किया था। वैभव 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ बिहार की कप्तानी करेंगे। इसके साथ ही वे टी-20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान बन जाएंगे। पहली बार सीनियर बिहार टीम की कप्तानी करेंगे वैभव पहली बार बिहार की सीनियर टीम की कप्तानी करेंगे। वे हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे से लौटे हैं। 15 साल की उम्र में उन्हें यह जिम्मेदारी मिलना उनके क्रिकेट करियर की बड़ी उपलब्धि है। 19 नवंबर से शुरू होगा इमर्जिंग एशिया कप वैभव 16 नवंबर को तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-A टीम के साथ दोहा रवाना होंगे। यहां 19 से 29 नवंबर तक इमर्जिंग एशिया कप खेला जाएगा। वहीं, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग मुकाबले 30 नवंबर से शुरू होंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 6 दिसंबर को खेला जाएगा। सिर्फ पहले मैच में कप्तानी करेंगे वैभव बिहार टीम के मुख्य चयनकर्ता हरविंदर सिंह ने बताया कि चयनकर्ताओं ने टीम की घोषणा से पहले वैभव से बात की थी। उन्होंने पहले मैच में कप्तानी करने पर सहमति जताई। हरविंदर सिंह के मुताबिक, पहले मुकाबले के बाद वैभव टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में उपकप्तान सूरज कश्यप बिहार की कमान संभालेंगे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), सूरज कश्यप (उपकप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहरुका (विकेटकीपर), अल्तमश अशरफ, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), रित्विक राज, मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान और हिमांशु सिंह।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)