ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में भारतीयों के साथ दिवाली मनाई:ओवल ऑफिस में दीया जलाया, हनुमान चालीसा भेंट की गई; 'जुग-जुग जिओ' का आशीर्वाद मिला

Nov 07, 2026 - 15:30
0
ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में भारतीयों के साथ दिवाली मनाई:ओवल ऑफिस में दीया जलाया, हनुमान चालीसा भेंट की गई; 'जुग-जुग जिओ' का आशीर्वाद मिला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में दीया जलाकर दिवाली मनाई। इस दौरान उनके साथ भारतीय मूल के कई बड़े अधिकारी और कारोबारी मौजूद रहे। FBI डायरेक्टर काश पटेल, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के प्रमुख जय भट्टाचार्य और IBM के CEO अरविंद कृष्णा भी समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में ट्रम्प को तुलसीदास की लिखी हनुमान चालीसा की एक प्रति भी भेंट की गई। यह उपहार कारोबारी विशाल गोंडल ने दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि दीये जलाते समय उन्होंने भारत और अमेरिका की दोस्ती मजबूत होने और अंधकार पर प्रकाश की जीत की प्रार्थना की। विदेश मंत्री रुबियो भी समारोह में पहुंचे ओवल ऑफिस में हुए इस कार्यक्रम में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और सोशल सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन के डिप्टी कमिश्नर अर्जुन मोदी भी मौजूद थे। भारत के अमेरिकी राजदूत विनय मोहन क्वात्रा, माइक्रोन टेक्नोलॉजी के CEO संजय मेहरोत्रा और मशहूर शेफ विकास खन्ना भी समारोह में शामिल हुए। इनके अलावा कारोबारी रूबी धल्ला, राजीव शर्मा, विश्वजीत मल्लमपति और हेतलकुमार पटेल भी पहुंचे थे। व्हाइट हाउस में कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी संभालने वाले अरविंद चड्ढा भी मौजूद थे। विशाल गोंडल ने एक्स पर लिखा, "ओवल ऑफिस में रोशनी और आपसी जुड़ाव का एक खास पल।" उन्होंने कहा कि ट्रम्प के साथ दिवाली मनाना उनके लिए सम्मान की बात है। गोंडल के मुताबिक, हनुमान चालीसा की यह प्रति भगवान हनुमान को समर्पित तुलसीदास का भजन है, जिसे लाखों लोग साहस, भक्ति और शक्ति के लिए पढ़ते हैं। बुश ने शुरू की थी व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा 2003 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने शुरू की थी। शुरुआत में ये कार्यक्रम व्हाइट हाउस के पास स्थित आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग में होते थे। इनमें भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और भारतीय राजनयिक शामिल होते थे। 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस में दीया जलाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने ईस्ट रूम में आयोजित समारोह में दीपक जलाया था। इसके बाद से व्हाइट हाउस के अलग-अलग हिस्सों में दिवाली समारोह आयोजित होने लगे। इनमें ओवल ऑफिस और रूजवेल्ट रूम भी शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User