छात्रों को मिलेगा फ्री लैपटॉप! CM विजय ने खोला 2000 करोड़ का खजाना
तमिलनाडु सरकार ने कॉलेज विद्यार्थियों के लिए 2,000 करोड़ रुपये की वेट्री लैपटॉप योजना शुरू की है। जानिए किन पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप।
दि राइजिंग न्यूज़ | तमिलनाडु | 7 नवंबर 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य के कॉलेज विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप देने के लिए 'वेट्री लैपटॉप योजना' लागू करने का आदेश दिया है। इस योजना के लिए सरकार ने 2,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और पढ़ाई में तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
इस योजना का लाभ सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में पढ़ने वाले स्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को मिलेगा। कला, विज्ञान, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, कृषि, पशु चिकित्सा, मत्स्य पालन और कानून सहित कई विषयों के विद्यार्थियों को इसमें शामिल किया गया है। पॉलिटेक्निक और आईटीआई के विद्यार्थी भी इसका लाभ उठा सकेंगे।
सरकार ने उन विद्यार्थियों को भी योजना में शामिल करने का फैसला किया है, जिन्हें शैक्षणिक सत्र 2025-26 में लैपटॉप नहीं मिल पाया था। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के तीसरे और चौथे वर्ष के पात्र विद्यार्थियों को भी मुफ्त लैपटॉप दिए जाएंगे। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इंटेल कोर आई5 या समान क्षमता वाले प्रोसेसर के लैपटॉप मिलेंगे। इनकी खरीद और आपूर्ति की जिम्मेदारी सरकारी कंपनी ईएलसीओटी को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)