अयोध्या में योगी ने राम-सीता को पहनाई माला:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पैर छुए, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

Nov 07, 2026 - 16:47
0
अयोध्या में योगी ने राम-सीता को पहनाई माला:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पैर छुए, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा
अयोध्या में आज 10वां दीपोत्सव है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। सीएम योगी अयोध्या पहुंच गए हैं। रामकथा पार्क में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण का राज्याभिषेक समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सीएम योगी ने राम-सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों को माला पहनाई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी माला पहनाकर उनके पैर छुए। इस दौरान वानर सेना लगातार जय श्रीराम के नारे लगाती रही। आसमान से हेलिकॉप्टर के जरिए पुष्पवर्षा की गई। इसके बाद राम, सीता और लक्ष्मण रथ पर सवार हुए। सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ने रथ को खींचा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User