टाइगर श्रॉफ पर हमले की जांच, मुंबई क्राइम-ब्रांच शाहजहांपुर पहुंची:पुवायां में एक युवक से पूछताछ, लोकल पुलिस बोली- हमें जानकारी नहीं
शाहजहांपुर में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच के सिलसिले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची है। रविवार शाम 4 बजे टीम पुवायां थाना क्षेत्र में पहुंची और गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाने में लगी रही। सोनीपत से लौटे युवक से पूछताछ की चर्चा सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम एक युवक से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि यह युवक कुछ दिन पहले ही सोनीपत से लौटा है। हालांकि, शाहजहांपुर पुलिस ने मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम के आने या युवक से पूछताछ किए जाने की पुष्टि नहीं की है। मुंबई में कार पर फायरिंग से जुड़ा मामला यह जांच मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले से जुड़ी बताई जा रही है। इस घटना में मुंबई पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले शाहजहांपुर से करीब 100 किलोमीटर दूर सीतापुर जिले की एक युवती को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर हमले के आरोपियों की मदद करने का आरोप लगा था। स्थानीय पुलिस ने नहीं की पुष्टि सूत्रों के अनुसार, मुंबई से आई टीम में चार से पांच सदस्य शामिल हैं। टीम ने शाहजहांपुर पुलिस से संपर्क किया, लेकिन जांच की गोपनीयता के चलते कोई जानकारी साझा नहीं की। एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने बताया कि उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम के आने की जानकारी नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)