संभल में भतीजा देखने अस्पताल आ रही महिला की मौत:मिट्टी के डंपर ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया

Oct 25, 2026 - 21:17
0
संभल में भतीजा देखने अस्पताल आ रही महिला की मौत:मिट्टी के डंपर ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया
संभल में अनूपशहर रोड पर रविवार रात करीब 7:30 बजे मिट्टी से भरे डंपर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे पति को चोट नहीं आई। घटना कैलादेवी थाना क्षेत्र के मूसापुर और रायपुर गांव के बीच हुई। हादसे के बाद भाग रहे डंपर को चौधरी सराय के आसपास पकड़ने का दावा किया गया है। मृतका की पहचान आलम जहां (36) पत्नी यासीन निवासी गांव सौंधन मोहम्मदपुर, थाना कैलादेवी, संभल के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। महिला का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों और परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद उन्हें समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। भतीजे को देखने जा रहे थे दंपति मृतका के चचेरे देवर अली ने बताया कि उसकी पत्नी ने संभल शहर के बिस्मिल्लाह हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया था। यासीन और आलम जहां बाइक से भतीजे को देखने अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यासीन पड़ोसी जिले मुरादाबाद की नगर पंचायत महमूदपुर माफी में फर्नीचर बनाने का काम करते हैं। दंपति के तीन बच्चे हैं। इनमें कय्यूम (16), रानी (13) और सानिया (11) शामिल हैं। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। अभी परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस डंपर की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User