टहलने निकली मां-बेटी को रोककर युवती से छेड़छाड़:अलीगढ़ में पता पूछने के बहाने दबोचा, युवती के साथ की अश्लील हरकत, विरोध पर भागा

Nov 20, 2026 - 14:25
0
टहलने निकली मां-बेटी को रोककर युवती से छेड़छाड़:अलीगढ़ में पता पूछने के बहाने दबोचा, युवती के साथ की अश्लील हरकत, विरोध पर भागा
शहर में रात के समय महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सासनीगेट क्षेत्र में मां के साथ टहलने निकली एक युवती के साथ स्कूटी सवार युवक ने सरेराह अश्लील हरकत कर दी। युवक ने पहले मां-बेटी को रोककर सासनीगेट का रास्ता पूछा और फिर अचानक युवती के साथ अभद्रता करते हुए उसे गलत तरीके से छू लिया। युवती कुछ समझ पाती, इससे पहले ही आरोपी स्कूटी लेकर फरार हो गया। मां ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। रास्ता पूछने के बहाने रोका घटना 13 नवंबर की रात करीब 9:48 बजे की है। युवती अपनी मां के साथ आवास विकास कॉलोनी में टहल रही थी। नटखट स्कूल के पास उन्हें एक अनजान युवक खड़ा दिखाई दिया। मां-बेटी उसे पार करके आगे निकल गईं, लेकिन कुछ दूरी पर बचपन स्कूल के सामने युवक दोबारा उनके पास पहुंच गया। उसने स्कूटी से आकर सासनीगेट का रास्ता पूछा। युवती उसे रास्ता बताने ही वाली थी कि उसने अचानक युवती के साथ अश्लील हरकत कर दी। मां ने दौड़कर पकड़ने की कोशिश की युवक की हरकत से युवती और उसकी मां घबरा गईं। मां ने तत्काल आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह स्कूटी लेकर भाग निकला। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोपी का हुलिया भी बताया है। उसके मुताबिक युवक ने गहरे नीले रंग की जैकेट और सफेद टोपी पहन रखी थी। उसकी दाढ़ी-मूंछ थीं और रंग सांवला था। एक सप्ताह बाद दर्ज हुई एफआईआर पीड़िता की शिकायत पर अब सासनीगेट थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अमित कुमार को सौंपी गई है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है, ताकि वह भविष्य में किसी दूसरी महिला के साथ ऐसी हरकत न कर सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User