तहसीलदार अलका सिंह का बस्ती ट्रांसफर:विनय प्रभाकर देवरिया आएंगे, चुनाव की तैयारियों के बीच 5 तहसीलदारों को नई पोस्टिंग
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजस्व परिषद ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के पांच तहसीलदारों का तबादला किया है। इस फेरबदल के तहत देवरिया में तैनात तहसीलदार अलका सिंह को बस्ती भेजा गया है, जबकि बस्ती के तहसीलदार विनय प्रभाकर को देवरिया की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीन साल से अधिक समय से एक ही जिले में तैनात थे अधिकारी राजस्व परिषद ने 16 नवंबर को इस संबंध में तबादला आदेश जारी किया है, जिसके तहत सभी पांच तहसीलदारों की नई तैनाती की गई है। अलका सिंह देवरिया जिले की सदर तहसील में कार्यरत थीं और इससे पहले सलेमपुर तहसील में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वह जिले में तीन साल से अधिक समय से तैनात थीं। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर एक ही जिले में तीन साल से अधिक समय से तैनात अधिकारियों के तबादले के स्पष्ट निर्देश दिए थे। सोमवार को ही नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने का आदेश राजस्व परिषद ने तबादले के साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को अपने स्तर से तत्काल कार्यमुक्त भी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, सभी स्थानांतरित तहसीलदारों को सोमवार को ही अपनी नई तैनाती वाली जगह पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)