ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:फिरोजाबाद में हादसा, गांव से लौट रहे थे, साथी हुआ घायल

Nov 03, 2026 - 21:32
0
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:फिरोजाबाद में हादसा, गांव से लौट रहे थे, साथी हुआ घायल
फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 8 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 22 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने दोनों को अपनी गाड़ी से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव कड़ी निर्भय रहने वाले मोहन उर्फ कन्हैया (22) पुत्र हाकिम सिंह मंगलवार रात अपने साथी संजू (21) पुत्र हुब्बलाल के साथ फिरोजाबाद से बाइक पर गांव लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे थाना नारखी क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। थाना प्रभारी ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजय पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मोहन उर्फ कन्हैया को मृत घोषित कर दिया, जबकि संजू को मामूली चोटें आई हैं। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User