कानपुर में रामलीला का शुभारंभ:श्रीराम लक्ष्मण के स्वरूपों की उतारी आरती, श्रद्धालुओं ने देखा लीलाओं का मंचन

Nov 03, 2026 - 21:49
0
कानपुर में रामलीला का शुभारंभ:श्रीराम लक्ष्मण के स्वरूपों की उतारी आरती, श्रद्धालुओं ने देखा लीलाओं का मंचन
कानपुर के अखरी गांव में आयोजित रामलीला में भाजपा नेता सुरेंद्र अवस्थी पहुंचे। कार्यक्रम में उन्होंने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूप में सजे कलाकारों की विधि-विधान से आरती उतारकर रामलीला का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। रामलीला देखने के लिए गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु और श्रोतागण मौजूद रहे। मंच पर कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों की प्रस्तुति देखकर दर्शक भक्तिमय माहौल में डूबे नजर आए। भाजपा नेता सुरेंद्र अवस्थी ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और हमारी प्राचीन परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, त्याग, धैर्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User