नोएडा में महिला उद्यमियों की प्रदर्शनी:दीपावली पर उत्पाद बिक्री के लिए निःशुल्क स्टॉल से मिली आर्थिक मदद
नोएडा के ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएलएम यूनिवर्सिटी के परिसर में दीपावली के अवसर पर महिला उद्यमियों के लिए निःशुल्क प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए स्टॉल लगाने का अवसर मिला। आयोजकों की ओर से सभी प्रतिभागियों को स्टॉल, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इसके लिए महिला उद्यमियों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ा। इससे उत्पादों की बिक्री से प्राप्त पूरी राशि उनकी आमदनी में शामिल हुई। संगठन की अध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह ने कहा कि संगठन महिला उद्यमिता को बढ़ावा देकर राष्ट्र के विकास में योगदान देता रहेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)