3.73 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मिल रही सब्सिडी:निःशुल्क रिफिल वितरण समारोह, मंत्री नितिन अग्रवाल ने महिलाओं को दिए प्रतीकात्मक चेक

Nov 03, 2026 - 21:16
0
3.73 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मिल रही सब्सिडी:निःशुल्क रिफिल वितरण समारोह, मंत्री नितिन अग्रवाल ने महिलाओं को दिए प्रतीकात्मक चेक
हरदोई। गांधी भवन में मंगलवार शाम 4 बजे निःशुल्क उज्ज्वला रिफिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता डीएम राहुल पाण्डेय ने की। सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक पाकर महिलाएं खुश नजर आईं। लखनऊ के मुख्य कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े लाभार्थी कार्यक्रम को लखनऊ में आयोजित मुख्य समारोह से सीधे जोड़ा गया। वहां से मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की धनराशि ऑनलाइन हस्तांतरित की। मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्देश्य गरीब परिवारों और महिलाओं को रसोई के धुएं से मुक्ति दिलाना है। मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा- उज्ज्वला योजना से महिलाओं को लकड़ी और उपलों के धुएं से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिली है। प्रदेश सरकार हर गरीब परिवार तक स्वच्छ ईंधन पहुंचाने के लिए काम कर रही है, ताकि महिलाओं को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिल सके। जिले में 5.13 लाख गैस कनेक्शन वितरित डीएसओ दिलीप कुमार ने बताया कि हरदोई जिले में उज्ज्वला योजना के तहत कुल 5,13,867 गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। इनमें से वर्तमान में 3,73,135 कनेक्शन धारकों को सीधे सब्सिडी का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही हैं। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेन्द्र कुमार, जिला समन्वयक श्याम सुंदर केसरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User