मुजफ्फरनगर में खाद्य विभाग का छापा, मिठाई में कीड़े मिले:220 किलो मिठाई नष्ट कराई, 3 प्रतिष्ठानों से नमूने प्रयोगशाला भेजे

Nov 03, 2026 - 21:49
0
मुजफ्फरनगर में खाद्य विभाग का छापा, मिठाई में कीड़े मिले:220 किलो मिठाई नष्ट कराई, 3 प्रतिष्ठानों से नमूने प्रयोगशाला भेजे
मुजफ्फरनगर में दीपावली से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार देर शाम शहर में कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने खोया और रस माधुरी के नमूने लिए। जौली रोड स्थित नेहा मिष्ठान भंडार में बिक्री के लिए रखी करीब 220 किलो रस माधुरी में कीड़े मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। लखनऊ के आयुक्त के निर्देश और मुजफ्फरनगर DM के आदेश पर सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय अर्चना धीरान और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। टीम ने कस्बा कूकड़ा स्थित गोपाल जी स्वीट्स से खोया का नमूना लिया। इसके बाद जौली रोड स्थित नेहा मिष्ठान भंडार पहुंचकर खाद्य कारोबारकर्ता जगदीश से रस माधुरी का नमूना संग्रहित किया। भंडारण में लापरवाही पर कार्रवाई विभाग के अनुसार, नेहा मिष्ठान भंडार में बिक्री के लिए रखी करीब 220 किलो रस माधुरी में कीड़े मिले। भंडारण में लापरवाही के कारण मिठाई में कीड़े पाए गए थे। इसके बाद टीम ने पूरी मात्रा को मौके पर ही नष्ट करा दिया। चॉकलेट का भी लिया था नमूना इससे पहले सोमवार को सोशल मीडिया पर चॉकलेट में कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई थी। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आदर्श कॉलोनी स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड के प्रतिष्ठान से कैडबरी बॉर्नविले ब्रांड की चॉकलेट का नमूना जांच के लिए लिया था। विभाग ने तीनों प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों को नियमानुसार प्रयोगशाला भेज दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार भी मौजूद रहे। विभाग ने कहा कि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापरक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने और मिलावट पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User