दो बाइकों की टक्कर, लेखपाल के मुंशी की मौत:घर लौटते समय हादसा; दूसरा बाइक सवार गंभीर घायल, अलीगढ़ रेफर
संभल में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर ईटऊआ गांव के पास मंगलवार रात करीब 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में लेखपाल के मुंशी राजेश कुमार (28) की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार अभिषेक (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया है। तहसील से घर लौटते समय हुआ हादसा राजेश कुमार, मुलायम सिंह के बेटे थे। वह नगला चतुर्भानपुर गांव के रहने वाले थे। तहसील गुन्नौर में लेखपाल आकाश के मुंशी के रूप में काम करते थे। मंगलवार को तहसील का काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में पुलिया के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर नगर पंचायत गुन्नौर के टंकी मोहल्ला निवासी कैलाश के बेटे अभिषेक सवार थे। हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए। पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए राजेश राजेश के परिवार में पत्नी सर्वेश, 7 साल का बेटा मोहित और 5 साल की बेटी मोनिका हैं। उनकी मौत से परिवार में शोक है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी किसी ने शिकायत नहीं दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)