भाषा विश्वविद्यालय में दीप उत्सव:विद्यार्थियों की रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा के लिए ‘दीया सजाओ प्रतियोगिता’ कराई गई
लखनऊ स्थित ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की ओर से दीपावली के अवसर पर परिसर में उत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए ‘दीया सजाओ प्रतियोगिता’ कराई गई। गृह विज्ञान विभाग की डीन एवं विभागाध्यक्ष प्रो. तत्हीर फात्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने मिट्टी के दीयों को रंगों, मोतियों, गोटा-पट्टी और पारंपरिक डिजाइनों से सजाकर आकर्षक रूप दिया। उनकी कलाकृतियों में भारतीय परंपरा और आधुनिक रचनात्मकता का मेल देखने को मिला। कार्यक्रम के आयोजन और समन्वय में डॉ. कीर्तिमा सचान, डॉ. कल्पना देवी और डॉ. अंजलि सिंह की भूमिका रही। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को कला और सृजनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर मिला। ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को विकसित करने में मदद करती हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)