ट्रैफिक की चाल बिगाड़ने वाले 14 कंजेशन पॉइंट तैयार:आज से इन पॉइंट पर अतिरिक्त ड्यूटी लगेगी, प्रमुख बाजारों को जोड़ने वाले हैं पॉइंट
त्योहार से पहले ट्रैफिक पुलिस ने शहर के ऐसे कंजेशन पॉइंट ढूंढ निकाले हैं जो ट्रैफिक की चाल बिगाड़ने का काम करते हैं। ऐसे कुल 14 पॉइंट बनाए गए हैं जहां अतिरिक्त ड्यूटी लगाकर पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को साधने का काम किया जाएगा। आज से यहां दिन और रात ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। दीपावली पर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। बाजार सड़कों पर आ जाते हैं। पूरे पूरे परिवार यहां खरीदारी के लिए पहुंचते हैं, जिस कारण शहर के कुछ प्रमुख रास्ते जाम की समस्या से जूझने लगते हैं। उनका पूरा असर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ जाता है। इस व्यवस्था के कारण प्रशासन को खासी किरकिरी झेलनी पड़ती है। इस बार अभी से इस बिंदु पर ध्यान दिया गया है। 14 कंजेशन पॉइंट किए गए चिन्हित
ट्रैफिक पुलिस ने कुल 14 कंजेशन पॉइंट चिन्हित किए हैं। इनमें आठ अतिक्रमण वाले पॉइंट हैं। इसके अलावा कुछ पॉइंट ऐसे हैं, जहां रास्ता तिरछा और सकरा होने के कारण जाम लगता है। कुछ रास्ते ऐसे हैं जो तिराहे/चौराहे से जुड़े हैं और यहां कई दिशाओं से ट्रैफिक अचानक आ जाता है। एक दो पॉइंट ऐसी भी हैं जहां रॉन्ग साइड वाहन जाम लगाने का काम करते हैं। शहर के चिन्हित किए गए कुछ प्रमुख पॉइंट : - बेगमपुल मेरठ का सबसे सकरा पॉइंट माना जाता है। कई प्रमुख मार्गों का ट्रैफिक यहां आकर मिलता है और जाम की वजह बनता है।
- हापुड़ अड्डा चौराहा पर ई-रिक्शा की मनमानी ज्यादा है। सवारी उतरने बैठाने और रॉन्ग साइड वाहनों के आने के कारण यहां जाम लगता है।
- जीरो माइल तिराहा पर कई तरफ से ट्रैफिक पहुंचता है, जो जाम की मुसीबत बन जाता है।
- तेज गाड़ी चौराहा भी गढ़ रोड की ट्रैफिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है लेकिन यहां भी रॉन्ग साइड वाहन व्यवस्था बिगाड़ने का काम करते हैं।
- कचहरी चौराहा शहर के व्यस्त चौराहा में शामिल है। यह पुलिस लाइन, वेस्टर्न कचहरी रोड, नेहरू रोड जैसे आधा दर्जन रास्तों का भार संभालता है और यहां जाम जैसे हालात बने होते हैं।
- गोला कुआं चौराहा शहर के भीतरी हिस्से को दिल्ली रोड से जोड़ने का काम करता है। यहां ई रिक्शा की भरमार है और दुकानों के बाहर भी बड़ी मात्रा में अतिक्रमण हुआ है।
- दिल्ली रोड भी व्यस्त मार्ग में से एक है भारी वाहनों का दबाव होने के कारण जाम लगता है। दिन-रात में लगाई गई अतिरिक्त ड्यूटी
त्योहारों में व्यवस्था ना बिगड़े, इसको देखते हुए दिन और रात में ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया गया है। अभी तक ट्रैफिक पुलिस रात 10:00 बजे तक ड्यूटी देती है लेकिन दीपावली के मद्देनजर इस ड्यूटी को बढ़ाकर 12 बजे तक किए जाने की तैयारी है। 28 अतिरिक्त ड्यूटी पॉइंट भी तैयार किए गए हैं। एसपी बोले- अतिक्रमण पर दर्ज होगी FIR एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि शहर में ट्रैफिक कंजेशन वाले स्थान पर अतिरिक्त इंतजाम रहेंगे। अतिरिक्त ड्यूटी भी लगाई जा रही है। महत्वपूर्ण यह है कि अतिक्रमण करने वालों पर अब FIR भी कराई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)