महर्षि वाल्मीकि और संत नामदेव जयंती मनाई गई:इटावा में सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने दी श्रद्धांजलि
इटावा में सोमवार सुबह 11 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि और संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने महापुरुषों के जीवन, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि को संस्कृत साहित्य का आदि कवि और विश्व प्रसिद्ध महाकाव्य रामायण का रचयिता माना जाता है। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके साहित्यिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही संत शिरोमणि नामदेव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचारों ने पिछड़े, दलित और गरीब वर्ग के लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों, संतों और महापुरुषों की धरती है। यहां अनेक विद्वानों और पराक्रमी महापुरुषों ने जन्म लेकर देश का गौरव बढ़ाया है। महर्षि वाल्मीकि भी ऐसे महान व्यक्तित्वों में शामिल हैं, जिनका जीवन समाज को प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से महर्षि वाल्मीकि के विचारों को आत्मसात करने और उनके जीवन से सीख लेने की अपील की। कार्यक्रम में सपा प्रदेश सचिव क्रांति प्रताप सिंह (केपी शाक्य), जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया वीरू, एसआईआर प्रभारी उदयभान सिंह यादव, वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव, बृजमोहन सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अनवार हुसैन और जिला सचिव संगीता राजपूत मौजूद रहीं। इसके अलावा प्रदीप सोनी, प्रवीण कुशवाहा, मनोज राणा, संतोष राठौर, सपा नेत्री नम्रता दोहरी, छात्रसभा महासचिव अवनीश वाल्मीकि, अरविंद यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला सचिव प्रदीप शक, लोहिया वाहिनी के उपाध्यक्ष बीके यादव, हुकुम सिंह यादव, नरेंद्र कश्यप, सुनील यादव, राजेश यादव, हरविलास सिंह, कैलाश नारायण गुप्ता और चिराग सिंह जाटव सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)