बस्ती में तेज बारिश से गलियों में पानी भरा:तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Oct 30, 2026 - 13:13
0
बस्ती में तेज बारिश से गलियों में पानी भरा:तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
बस्ती जिले में अर्नब चक्रवात का असर दिखने लगा है। गुरुवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, जबकि शुक्रवार सुबह से ही मौसम बदल गया। सुबह रिमझिम बारिश शुरू हुई और करीब 11:30 बजे से तेज बारिश होने लगी। लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पारा 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आई। शुक्रवार सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे। इसके बाद रुक-रुककर बूंदाबांदी शुरू हो गई, देखते ही देखते बारिश ने तेजी पकड़ ली। दोपहर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने से सड़कों और गलियों में पानी भर गया। शहर की कई गलियों में जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते तापमान में आई गिरावट से मौसम ठंडा हो गया। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी। बाजारों और सड़कों पर भी बारिश का असर दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अभी भी तेज बारिश होने के आसार बने हुए हैं। आसमान में बादल छाए रहने और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। ऐसे में अगले कुछ घंटों तक मौसम में बदलाव बना रह सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User