उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पूर्व विधायक के त्रयोदशी संस्कार में होंगे:26 अक्टूबर को बेल्लुआ गांव और सीतापुर जाएंगे, शोक संवेदना व्यक्त करेंगे
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार, 26 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी और सीतापुर के दौरे पर रहेंगे। वे लखीमपुर खीरी में पूर्व विधायक स्वर्गीय बाला प्रसाद अवस्थी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद सीतापुर के महोली में जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। सुबह 11:30 बजे लखनऊ से होंगे रवाना जारी कार्यक्रम के मुताबिक, ब्रजेश पाठक सुबह 11:30 बजे लखनऊ से रवाना होंगे। दोपहर 1:30 बजे लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र के बेल्लुआ गांव पहुंचेंगे। यहां पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के बाद दोपहर 1:50 बजे सीतापुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:05 बजे महोली पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री दोपहर 3:05 बजे सीतापुर के महोली में जीटी रोड स्थित बड़ागांव तिराहे पर पहुंचेंगे। यहां जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:25 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। शाम 4:55 बजे तक उनके राजभवन कॉलोनी पहुंचने का कार्यक्रम है। प्रशासन को जरूरी इंतजाम के निर्देश उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को प्रोटोकॉल के अनुसार जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)