6 साल की किशोरी घर से लापता:सिद्धार्थनगर में मां की शिकायत पर युवक पर केस दर्ज, जांच शुरू
सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मड़ उत्तरी गांव से एक 16 साल की किशोरी लापता हो गई है। किशोरी की मां हेमा की शिकायत पर नागचौरी निवासी अमन राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हेमा ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बंदना करीब दो महीने से अपने ननिहाल में रह रही थी। वह 22 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 8 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। मिश्रौलिया थाने में 23 अक्टूबर को अमन राजभर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उपनिरीक्षक शिवाकांत राय को इस मामले की जांच सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)