कानपुर में कूर्मि क्षत्रिय सभा संगठन का विस्तार:निशा सचान बनीं प्रदेश महिला अध्यक्ष, एसएस पैलेस किदवई नगर में बैठक

Oct 25, 2026 - 20:12
0
कानपुर में कूर्मि क्षत्रिय सभा संगठन का विस्तार:निशा सचान बनीं प्रदेश महिला अध्यक्ष, एसएस पैलेस किदवई नगर में बैठक
कानपुर में कूर्मि क्षत्रिय सभा लखनऊ की ओर से एसएस पैलेस, किदवई नगर में संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश महिला इकाई के पदाधिकारियों का चयन किया गया। निशा सचान को प्रदेश यूनिट का अध्यक्ष चुना गया। महिला प्रकोष्ठ में प्रीति पटेल को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, रश्मि पटेल को उपाध्यक्ष और नीलम उत्तम को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, प्रो. असित पटेल को महाराष्ट्र राज्य का कोऑर्डिनेटर बनाया गया। सभा का मुख्यालय लखनऊ के पिकनिक स्पॉट रोड स्थित खरीदी नगर में है। संगठन सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज कल्याण के लिए कार्य करता है। बैठक का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कुलदीप गंगवार ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर केदारनाथ सचान, जिला अध्यक्ष विनोद वर्मा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User