हर्ष छिकारा को पुलिस ने बामनोली गांव जाने से रोका:पिंकी चौधरी से चल रही बहस के बाद जा रहे थे, ग्रामीणों ने आने का विरोध किया था

Oct 25, 2026 - 20:12
0
हर्ष छिकारा को पुलिस ने बामनोली गांव जाने से रोका:पिंकी चौधरी से चल रही बहस के बाद जा रहे थे, ग्रामीणों ने आने का विरोध किया था
बागपत के हरियाणा के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष छिकारा को रविवार शाम करीब 6 बजे रमाला पुलिस ने बामनोली गांव जाने से रोक दिया। पुलिस उन्हें रमाला थाने से ही वापस भेज दिया। हर्ष छिकारा हिंदू रक्षा दल के प्रमुख पिंकी चौधरी से सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के बाद उनके पैतृक गांव बामनोली जा रहे थे। सोशल मीडिया पर चल रही तीखी बहस दरअसल, पिछले कुछ दिनों से हर्ष छिकारा और पिंकी चौधरी के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस चल रही है। इसी विवाद के चलते छिकारा ने बामनोली गांव आने का ऐलान किया था। मामले को देखते हुए पुलिस सतर्क थी और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए उन्हें गांव जाने से रोक दिया। ग्रामीणों ने भी जताया था विरोध ग्रामीणों ने भी हर्ष छिकारा के गांव आने का विरोध किया था। उन्होंने उन्हें गांव में प्रवेश नहीं करने देने की चेतावनी दी थी। रमाला थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि हर्ष छिकारा को वापस भेज दिया गया है। किसान नेता ने भाईचारा बनाए रखने की अपील की किसान नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां करना ठीक नहीं है। सभी को आपसी भाईचारे के साथ रहना चाहिए और विवाद से बचना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User