वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:एयर शो से पहले कबूतरबाज के घर छापा, 22-23 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद

Oct 22, 2026 - 06:11
0
वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:एयर शो से पहले कबूतरबाज के घर छापा, 22-23 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद
नमस्कार, वाराणसी की कल (बुधवार) की बड़ी खबरें… वाराणसी में नमो घाट पर होने वाले भारतीय वायुसेना के एयर शो से पहले प्रशासन ने कबूतर पालने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। मंगलवार को नगर निगम, पुलिस और वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की संयुक्त टीम ने आदमपुर जोन के जेरगुल्लर मोहल्ले में छापा मारा। यहां एक तीन मंजिला मकान में बड़े पैमाने पर कबूतर पाले जा रहे थे। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. काशी में क्रूज पर हेलिकॉप्टर से कमांडोज उतरे, राफेल समेत 52 लड़ाकू विमान दिखा रहे करतब वाराणसी में बुधवार को एयर शो का ग्रैंड रिहर्सल हुआ। कमांडोज नमो घाट पर हेलिकॉप्टर से क्रूज पर उतरे। फिर कुछ ही देर में रस्सी से हेलिकॉप्टर पर चढ़कर लौट गए। पढ़ें पूरी खबर.. 2. वाराणसी में रावण दहन देखने पहुंची लड़कियां, कहा- हमें सुरक्षा और प्रोटेक्शन की जरूरत दशहरे पर हर साल रावण का दहन किया जाता है, लेकिन क्या महिलाओं के खिलाफ होने वाली बुराइयों का अंत हुआ है? बरेका में रावण दहन देखने पहुंचीं महिलाओं और जेएनयू की छात्राओं ने महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। सीता का किरदार निभाने वाली उजाला ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए अभी और प्रयास करने की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर… 3.वाराणसी में 22-23 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद वाराणसी में भरत मिलाप और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के चलते 22 और 23 अक्टूबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से 21 अक्टूबर को जारी आदेश में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। पढ़ें पूरी खबर… 4. वाराणसी में सुबह 11 बजे से होगा एयर शो, 22, 24 और 25 अक्टूबर को 100 विमान दिखाएंगे शौर्य वाराणसी में एयर शो को लेकर Air Force ने ब्रीफिंग कर इसकी रूपरेखा जारी की है। रोजाना एयर शो सुबह 11 बजे से होगा और यह दो पार्ट में 50 मिनट और 40 मिनट के स्लॉट में होगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी हो गयी हैं। सेना का शौर्य दिखाने के लिए 100 विमान इस एयर शो में हिस्सा लेंगे। एयर शो की शुरुआत हर दिन काशी थीम से होगा और समापन दशाश्व से होगा। पढ़ें पूरी खबर… 5. काशी में मां दुर्गा की विदाई, महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म निभाई काशी, गोरखपुर और मेरठ में बुधवार को दुर्गा पूजा पंडालों से मां दुर्गा की विदाई की जा रही है। बंगाली समुदाय की महिलाएं पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म निभाकर मां को विदा कर रही हैं। परंपरा के अनुसार, सबसे पहले दर्पण में मां का विसर्जन किया गया। इसके बाद अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विदाई की रस्में निभाई गईं। पढ़ें पूरी खबर… 6. वाराणसी में दुकान के अंदर घुसकर युवक को पीटा, जग से सिर पर 8 बार किया हमला वाराणसी में बुधवार देर शाम बाइक सवार करीब 6 युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। हमलावरों से बचने के लिए युवक अनंत फूड कोर्ट के सामने स्थित एक दुकान में घुस गया। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान के अंदर पहुंचकर भी उसे पीटना जारी रखा। युवक के सिर पर 8 बार जग से हमला किया। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गए है। पढ़ें पूरी खबर… 7. देव-दीपावली पर काशी घूमने के लिए 15,999 से टूर पैकेज, डीलक्स और प्रीमियम की तीन श्रेणियां देव दीपावली पर काशी के घाटों की जगमगाहट और गंगा आरती देखने आने वाले पर्यटकों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने विशेष टूर पैकेज तैयार किया है। ‘देव दीपावली-दिव्य काशी अनुभव’ नाम से शुरू किए गए इस पैकेज में पर्यटक चार दिन और तीन रात तक काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर… 8. वाराणसी में एयर शो-PM के दौरे को लेकर तैयारी, 295 बेड रिजर्व वाराणसी में भारतीय वायुसेना के एरियल डिस्प्ले-2026 कार्यक्रम और 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके, इसके लिए जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में कुल 295 बेड आरक्षित किए गए हैं। यह व्यवस्था 22 से 26 अक्टूबर तक लागू रहेगी। पढ़ें पूरी खबर… 9. रेस्क्यू टीम के डॉक्टर बोले- हथिनी के बिहार जाने से बेकाबू हुआ था बनारस का हाथी कानपुर चिड़ियाघर की टीम ने बनारस में बेकाबू हुए हाथी का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू टीम की अगुआई जू में तैनात पशु चिकित्सक डॉ. नासिर खान ने की। डॉक्टर ने हाथी के बेकाबू होने की वजह बताई। दैनिक भास्कर से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हाथी के व्यवहार में मानसिक बदलाव बिहार से मेले में आई हाथिनी की वजह से हुआ। पढ़ें पूरी खबर… 10. वाराणसी में एयर शो से पहले कबूतरबाज के घर छापा:2 बंदूकें और 100 से ज्यादा कबूतर मिले वाराणसी में नमो घाट पर होने वाले भारतीय वायुसेना के एयर शो से पहले प्रशासन ने कबूतर पालने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। मंगलवार को नगर निगम, पुलिस और वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की संयुक्त टीम ने आदमपुर जोन के जेरगुल्लर मोहल्ले में छापा मारा। यहां एक तीन मंजिला मकान में बड़े पैमाने पर कबूतर पाले जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User