पुलिस स्मृति दिवस पर परेड, शहीदों के परिजनों का सम्मान
भास्कर न्यूज | बलरामपुर रक्षित केंद्र बलरामपुर में पुलिस स्मृति दिवस पर परेड हुई। इकाई में रहने वाले शहीदों के परिजनों को खास तौर पर बुलाया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी, एसपी वैभव बैंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी मौजूद रहे। परेड कमांडर विमलेश कुमार देवांगन, रक्षित निरीक्षक बलरामपुर ने पुलिस अधीक्षक के पहुंचने पर सलामी दी। पुलिस अधीक्षक ने देशभर में कर्तव्य के दौरान शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों की नामावली पढ़ी। इसके बाद सम्मान सूची का शहीद स्मारक में संस्थापन हुआ। शहीदों को सलामी दी गई। अधिकारी-कर्मचारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। नागरिकों ने पुष्पांजलि दी। शहीद परिजनों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों की समस्याएं सुनीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)