वाराणसी में छठ पर्व पर निःशुल्क चाय वितरण:अस्सी घाट स्थित कार्यक्रम में नई सुबह एक उम्मीद संस्था ने की मदद

Nov 16, 2026 - 17:13
0
वाराणसी में छठ पर्व पर निःशुल्क चाय वितरण:अस्सी घाट स्थित कार्यक्रम में नई सुबह एक उम्मीद संस्था ने की मदद
वाराणसी के अस्सी घाट स्थित सुबह-ए-बनारस में छठ महापर्व पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था की ओर से श्रद्धालुओं को निःशुल्क चाय वितरित की गई। संस्था ने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं और व्रती महिलाओं के लिए चाय की व्यवस्था की। इस कार्य में उत्थान महिला क्षेत्र स्तरीय समिति की अध्यक्ष और समाजसेवी संध्या पांडे ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यक्ष ममता ने किया। ठंड के मौसम में घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं को चाय वितरित की गई। संस्था के कार्यकर्ताओं ने दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं को आ रही समस्याओं में भी मदद की और उन्हें छठ महापर्व के महत्व की जानकारी दी। संस्था के संस्थापक विजय कुमार ने बताया कि नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था कई वर्षों से सामाजिक सेवा के कार्यों में जुटी है। संस्था की ओर से महिला सशक्तिकरण, जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, बच्चों की शिक्षा, वृद्धजनों की सहायता, बेटियों को सशक्त बनाने, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक व सामाजिक अवसरों पर जरूरतमंदों की मदद से जुड़े कार्य किए जाते हैं। छठ महापर्व पर चाय वितरण भी इसी क्रम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विजय कुमार, मोहम्मद अनीस, रामबाबू गुप्ता, करम भारती, मंगलेश्वर प्रसाद, महबूब हसन, रिंकू, संध्या पांडे, राजश्री साहनी और संगीता पटेल सहित संस्था की महिलाएं और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User