जाम के झाम से कराह रहा पूरा बरेली शहर, VIDEO:नावेल्टी चौराहा, पटेल चौक, चौकी चौराहा से सैटेलाइट तक रेंगते रहे वाहन

Nov 16, 2026 - 17:13
0
जाम के झाम से कराह रहा पूरा बरेली शहर, VIDEO:नावेल्टी चौराहा, पटेल चौक, चौकी चौराहा से सैटेलाइट तक रेंगते रहे वाहन
बरेली शहर इन दिनों भीषण जाम की समस्या से बुरी तरह कराह रहा है। एक तरफ शहर में यातायात माह का शुभारंभ किया गया है, वहीं दूसरी तरफ प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है। चौकी चौराहा से लेकर पटेल चौक, नावेल्टी चौराहा, जीआईसी चौराहा, सैटेलाइट चौराहा और जिला अस्पताल रोड समेत तमाम मुख्य मार्गों के हालात बद से बदतर हो चुके हैं, जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। मुख्य मार्गों से बचने के चक्कर में शहर की अंदरूनी गलियां भी हुईं चोक प्रमुख चौराहों पर लगने वाले इस लंबे जाम से बचने के लिए वाहन चालक अब वैकल्पिक रास्तों और मोहल्लों की गलियों का रुख कर रहे हैं। एक साथ बड़ी संख्या में वाहनों के मुड़ने की वजह से अब शहर की अंदरूनी गलियां भी पूरी तरह पैक हो गई हैं। गलियों में भीषण जाम लगने के कारण पैदल निकलने वालों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 350 मीटर का सफर तय करने में लग रहा आधा घंटा, नदारद दिखी ट्रैफिक पुलिस शहर में ट्रैफिक का हाल यह है कि नावेल्टी चौराहा से अयूब खान चौराहा के बीच की महज 350 मीटर की दूरी तय करने में लोगों को आधे घंटे तक का समय लग रहा है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति जीआईसी (GIC) के सामने बनी हुई है, जहां नावेल्टी चौराहा से सिर्फ 100 मीटर दूर स्थित जीआईसी तक भीषण जाम लगा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे जाम की समस्या और विकराल होती जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User