वायुसेना प्रमुख बोले-जासूस जानकारी चुराने के नए तरीके अपना रहे:हनी ट्रैप के अलावा साइबर जासूसी भी हो रही, प्यार-कर्ज के जाल में फंसा रहे
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सोमवार को रक्षा क्षेत्र में जासूसी के तरीकों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रक्षा उद्योग में हनीट्रैप ही जासूसी का एकमात्र तरीका नहीं है। यह साइबर जासूसी के बड़े नेटवर्क का एक हिस्सा है। आज जासूसी साइबर माध्यमों के अलावा कई दूसरे तरीकों से भी की जा रही है। दीक्षित ने कहा कि मल्टी लेवल मार्केटिंग और कर्ज के जरिए भी लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इन तरीकों से लोगों को फंसाकर संवेदनशील जानकारियां हासिल करने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि वायुसेना इन खतरों को लेकर पूरी तरह सतर्क है और इन पर लगातार नजर रखी जा रही है।
आशुतोष दीक्षित ने बताया कि इस तरह के खतरों से निपटने के लिए तकनीकी और संस्थागत स्तर पर कई उपाय किए गए हैं। सरकारी क्षेत्र, DRDO की लैब और निजी रक्षा कंपनियों के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था पर काम हो रहा है। दीक्षित ने कहा कि निजी रक्षा कंपनियों को नेटवर्क के सुरक्षित इस्तेमाल और सही सॉफ्टवेयर चुनने के बारे में सलाह देने के लिए एक एजेंसी भी काम कर रही है। कंपनियों को दी गई सलाह का पालन करना चाहिए। इससे ज्यादातर मामलों में साइबर सुरक्षा के खतरों से बचा जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)