ग्रेटर-नोएडा में रिश्तेदार बनकर ऑटो ड्राइवर से 10 हजार ठगे:12 हजार भेजने का स्क्रीनशॉट दिखाकर मांगी रकम, पांच बार में ट्रांसफर कराए पैसे

Nov 16, 2026 - 13:02
0
ग्रेटर-नोएडा में रिश्तेदार बनकर ऑटो ड्राइवर से 10 हजार ठगे:12 हजार भेजने का स्क्रीनशॉट दिखाकर मांगी रकम, पांच बार में ट्रांसफर कराए पैसे
ग्रेटर नोएडा में एक व्यक्ति ने रिश्तेदार बनकर ऑटो ड्राइवर जुगल किशोर से 10 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने 12 हजार रुपये भेजने का स्क्रीनशॉट भेजा था। साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जुगल किशोर मूल रूप से अमरोहा के रहने वाले हैं। फिलहाल वे ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा में रहते हैं और ऑटो चलाकर परिवार का खर्च उठाते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने बेटे का रिश्ता तय किया था। जुगल के मुताबिक, रात में उनका फोन बेटे के पास था। तभी एक अनजान व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को रिश्तेदार बताया और कहा कि उसने जुगल के खाते में 12 हजार रुपये भेजे हैं। उसने पेमेंट का स्क्रीनशॉट भी भेजा और बाद में रकम लौटाने को कहा। इसके बाद आरोपी ने दूसरे नंबर पर 2-2 हजार रुपये करके रकम लौटाने को कहा। जुगल ने पांच बार में कुल 10 हजार रुपये भेज दिए। जब वे 2 हजार रुपये और भेजने लगे, तो खाते में बैलेंस कम होने का संदेश आया। खाते की जांच करने पर पता चला कि उसमें कोई रकम आई ही नहीं थी। जुगल ने आरोपी के नंबर पर फोन किया, लेकिन उनका नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने बीटा-2 थाने में शिकायत दी। साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User