विवाहिता की मौत,पति और सास पर गला दबाने का आरोप:इटावा में शादी के 10 साल बाद गई जान, दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत

Oct 22, 2026 - 15:34
0
विवाहिता की मौत,पति और सास पर गला दबाने का आरोप:इटावा में शादी के 10 साल बाद गई जान, दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत
इटावा में 21 अक्टूबर को आरती (विवाहिता) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई ने उसके पति श्याम अवस्थी और सास माया देवी पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने और गला दबाने का आरोप लगाया है। भाई ने बकेवर थाने में तहरीर देकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल, मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। मामला बकेवर थाना क्षेत्र के सराय मिट्ठे गांव का है। शादी के बाद से प्रताड़ित करने का आरोप औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी हृदय नारायण तिवारी के मुताबिक, उनकी बहन आरती की शादी करीब 10 साल पहले सराय मिट्ठे गांव निवासी श्याम अवस्थी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और सास दहेज की मांग को लेकर आरती को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पीटने का आरोप हृदय नारायण ने आरोप लगाया कि 21 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे श्याम अवस्थी और माया देवी ने आरती के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने कथित तौर पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से मारपीट की और उसका गला दबा दिया। इस दौरान आरती के शरीर पर चोटें आईं। अस्पताल पहुंचने पर हुई मौत की जानकारी मृतका के भाई के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने आरती की तबीयत खराब होने और उसे सैफई अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर हृदय नारायण अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें बहन की मौत होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने बकेवर थाना पुलिस को तहरीर देकर पति और सास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल, पति और सास पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User