शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 23 पोलिंग पार्टियां रवाना:डीएम ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए मतदान कार्मिकों को दिए निर्देश
आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 के लिए जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 23 अक्टूबर को जनपद के 23 मतदान केंद्रों पर होने वाले मतदान के लिए गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय से 23 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी प्रक्रिया का निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और मतदान कार्मिकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। सभी पोलिंग पार्टियां निर्धारित समय पर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतदान कार्मिकों को निर्देश
निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ करें। उन्होंने कहा कि मतदान से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की पहले ही जांच कर ली जाए, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने पोलिंग पार्टियों को रवाना किए जाने से पहले उपलब्ध कराई गई निर्वाचन सामग्री का मिलान करने के भी निर्देश दिए। किसी सामग्री की कमी होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित कर उसे प्राप्त करने को कहा, जिससे मतदान प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो। निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। सभी कार्मिक आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय चावला, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)