पहलवान हत्याकांड में गिरफ्तारी की मांग:पत्नी ने किया आत्मदाह का प्रयास, गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठा परिवार
संतकबीरनगर में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे जिला केसरी ब्रह्मानंद पहलवान हत्याकांड में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। परिजनों ने धरना-प्रदर्शन किया। इसी दौरान मृतक की पत्नी ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया। अंतरराष्ट्रीय पहलवान साधु यादव भी परिवार के समर्थन में धरने पर बैठे। दूसरी बार डीएम कार्यालय पहुंचा परिवार करीब एक महीने पहले जिला केसरी ब्रह्मानंद पहलवान की हत्या हुई थी। परिजनों ने मामले में 14 लोगों को आरोपी बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। परिवार के अनुसार, अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी को लेकर परिजन दूसरी बार जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। महिलाओं की गिरफ्तारी न होने पर जताई नाराजगी पीड़ित परिवार का आरोप है कि हत्याकांड से जुड़े कुछ आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। परिजनों ने मिर्च पाउडर डालने की आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी न होने पर भी सवाल उठाए। परिवार की मांग है कि मामले में नामजद सभी शेष आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। पत्नी के आत्मदाह के प्रयास से मची अफरा-तफरी धरने के दौरान मृतक पहलवान की पत्नी ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसे रोक लिया। घटना के बाद जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को देखते हुए परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया। पहलवान साधु यादव भी धरने में हुए शामिल अंतरराष्ट्रीय पहलवान साधु यादव पीड़ित परिवार के समर्थन में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वह परिजनों के साथ धरने पर बैठ गए और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)