वकील बोला-CJI आप इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं:आपमें ईमानदारी नहीं है; चीफ जस्टिस ने वकील से इंतजार करने को कहा था

Nov 16, 2026 - 15:07
0
वकील बोला-CJI आप इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं:आपमें ईमानदारी नहीं है; चीफ जस्टिस ने वकील से इंतजार करने  को कहा था
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत और एक वकील के बीच तीखी बहस हो गई। सुनवाई के दौरान वकील ने CJI से कहा, 'आप इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं। आपमें ईमानदारी नहीं है।' हंगामे के बाद कोर्ट ने सुनवाई को प्रसारण म्यूट कर दिया। दरअसल, वकील अपने मामले पर जल्द सुनवाई चाहते थे। उन्होंने पहले अपनी बात रखने के लिए माफी मांगी और कहा कि मामला बेहद जरूरी है। वकील के मुताबिक, उन्होंने 2 नवंबर को CJI सूर्यकांत के चैंबर में एक दस्तावेज दिया था, लेकिन 15 दिन बाद भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसी वजह से उन्हें अदालत में अपनी बात रखनी पड़ी। CJI बोले- इंतजार करो, वकील ने इनकार किया वकील की बात सुनने के बाद CJI सूर्यकांत ने उनसे इंतजार करने को कहा। उन्होंने कहा, 'हम देखेंगे, आप थोड़ा इंतजार कीजिए।' इस पर वकील ने साफ कह दिया कि वे इंतजार नहीं करेंगे। इस दौरान जस्टिस मोहना ने वकील को इस तरह की टिप्पणी करने से रोका, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने फिर CJI से कहा, 'आप इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं। आपमें ईमानदारी नहीं है।' कोर्ट में मौजूद वकीलों के मुताबिक, संबंधित वकील को सुरक्षाकर्मियों ने कोर्टरूम से बाहर कर दिया। वहां मौजूद अन्य वकीलों ने CJI से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। बताया जा रहा है कि वकील अपने खिलाफ चल रहे अवमानना के एक मामले को लेकर नाराज थे। उन्होंने कथित तौर पर CJI के पद पर बने रहने की योग्यता पर सवाल उठाया, हालांकि जस्टिस बागची और जस्टिस मोहना के प्रति सम्मान जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User