ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत:बहराइच-नानपारा मार्ग पर हादसा, मृतकों में मामा-भांजा शामिल
बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौपाल सागर के पास हुआ हादसा हादसा बहराइच-नानपारा मार्ग पर चौपाल सागर के पास हुआ। रिसिया थाना क्षेत्र के रिसिया जमाल गांव के रहने वाले रामू (25) चेन्नई में मजदूरी करते थे। वह कुछ दिन पहले ही घर आए थे। सोमवार दोपहर रामू अपने भांजे मुकेश (22) और गांव के रामकिशोर के साथ बाइक से रोडवेज बस स्टैंड जा रहे थे। बाइक मुकेश चला रहे थे। चौपाल सागर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया सूचना मिलने पर रामगांव थाना प्रभारी दिवाकर तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ली अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने हादसे में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)