यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले-केशव मौर्य फर्जी आदमी, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- मथुरा के लिए जोर लगा दो, ACP बहनजी कहने पर भड़कीं
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर ……… को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर …..से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1. धीरेंद्र शास्त्री बोले-अब राक्षस यज्ञ में हड्डियां नहीं...पोस्ट डालते हैं, बृजभूषण ने कहा- राजा भैया का दबदबा हमेशा रहेगा प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक राजा भैया के राजभवन में पं धीरेंद्र शास्त्री श्रीराम कथा कह रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को लेकर कहा आजकल राक्षस यज्ञ में हड्डी नहीं पोस्ट डालते हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- राजाभैया का हमेशा दबदबा रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 2. यूपी में 7 महीने में करीब 19 लाख वोटर्स बढ़े, आयोग बोला- धर्म के आधार पर मतदाताओं का आंकड़ा नहीं यूपी में चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी। अब वोटर्स की संख्या बढ़कर 13.58 करोड़ हो गई। अप्रैल में हुए SIR में वोटर 13.39 करोड़ थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने ये जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें… 3. आजम को राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रखा सपा नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम को जमानत दिए जाने के फैसले को बरकरार रखा है। यूपी सरकार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। पूरी खबर पढ़ें… 4. अखिलेश बोले- अफसरों को छठी का दूध याद दिला देंगे, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर रहे हैं अखिलेश यादव ने यूपी की वोटर लिस्ट को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना साधा। कहा- ‘फॉर्म-6’ की किसी भी गड़बड़ी के लिए जनता भाजपाइयों और भ्रष्ट अफसरों को छठी का दूध याद दिला देगी। इनका अगला पड़ाव जेल होगा। पूरी खबर पढ़ें… 5. प्रयागराज में ट्रेन से कटकर तीसरी क्लास के छात्र की मौत, 1 मिनट लेट होने पर टीचर ने स्कूल से लौटाया था प्रयागराज में 9 साल के बच्चे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक, बच्चा मंगलवार सुबह स्कूल 1 मिनट लेट पहुंचा था, इसलिए उसे टीचर ने गेट से लौटा दिया। बच्चा रेलवे ट्रैक से होकर घर लौटते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गया। पूरी खबर पढ़ें… अब 8 अहम खबरें… 6. यूपी में भाजपा का नया नारा- राधे-राधे कमल खिला दे, सांसद बोले- अब कृष्ण जन्मभूमि की बारी मथुरा में भाजपा की दो दिवसीय चिंतन बैठक में तीसरी बार सरकार बनाने पर मंथन हुआ। राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने कहा कि मथुरा की बैठक का यही संदेश है- राधे-राधे कमल खिला दे। अयोध्या के बाद अगला फोकस कृष्ण जन्मभूमि है। पूरी खबर पढ़ें… 7. नोएडा में 27 साल की महिला दरोगा की मौत, बाथरूम में शव मिला, 2023 में भर्ती हुई थीं ग्रेटर नोएडा में कानपुर की रहने वाली महिला दरोगा (27) की मौत हो गई। शव सरकारी आवास के बाथरूम में पड़ा मिला। मंगलवार सुबह फोन नहीं उठा तो पिता ने बेटी की दोस्त को भेजा। कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को बुलाया। पूरी खबर पढ़ें… 8. यूपी चुनाव में सभी 403 सीटों पर उतरने की तैयारी, चिराग बोले- ‘चौखट-चौखट चिराग’ अभियान शुरू होगा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने कहा- हम यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, पार्टी किस गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… 9. होटल में ब्यूटीशियन साली की हत्या करके जान दी, काशी में पति-पत्नी बनकर रूम लिया था वाराणसी में 20 साल के युवक ने होटल में 23 साल की ब्यूटीशियन साली की गला रेतकर हत्या कर दी। फिर खुद फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। युवक साली से शादी करना चाहता था। सिंदूर लेकर पहुंचा था। युवती उसकी भाभी की बहन थी। पूरी खबर पढ़ें… 10. बेटी को तेंदुए के जबड़े से जिंदा बचा लाई मां, बहराइच में मच्छरदानी फाड़ चारपाई से उठाकर भागा था बहराइच में एक मां अपनी 6 साल की बेटी को तेंदुए के जबड़े से छुड़ाने के लिए उससे भिड़ गई। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे घर के अंदर सो रही बच्ची को तेंदुए ने मच्छरदानी फाड़कर दबोच लिया। वह बच्ची को जबड़े में दबाकर भागने लगा। पूरी खबर पढ़ें… 11. स्कूल में 7वीं के छात्र की पिटाई के बाद मौत, शाहजहांपुर में मां बोली- बेटे को छोड़कर भागा स्टाफ शाहजहांपुर में मंगलवार सुबह स्कूल में 7वीं के एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां ने कहा देर से स्कूल पहुंचने पर बेटे को टीचर ने पीटा था। पूरी खबर पढ़ें… 12. यूपी में कोहरा, 10 शहरों में पारा 15°C से कम, 2 दिन भीषण कोहरे का अलर्ट यूपी में मंगलवार सुबह वाराणसी, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर और रामपुर में कोहरा छाया रहा। काशी में 20 मीटर दूर भी देखना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिन और भीषण कोहरा पड़ेगा। तापमान भी 4 डिग्री तक गिरेगा। पूरी खबर पढ़ें… 13. रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा, भीड़ ने मार डाला, प्रतापगढ़ में 15 साल छोटी महिला से अफेयर था प्रतापगढ़ में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे 50 साल के प्रेमी को गांववालों ने पीट-पीटकर मार डाला। सोमवार रात वह घर से करीब 500 मीटर दूर प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। गांववाले पता चलते ही लाठी-डंडे लेकर इकट्ठा हो गए। पूरी खबर पढ़ें… खबर जो हटकर है… 14. ‘बहनजी’ सुनकर भड़कीं 29 साल की ACP, आगरा में प्रदर्शनकारी बोला- यही हमारी संस्कृति आगरा में 'बहनजी' कहने पर सदर क्षेत्र की ACP अमीषा सिंह भड़क गईं। उन्होंने प्रदर्शनकारी से कहा- ‘मैं बहनजी नहीं हूं।’ प्रदर्शनकारी ने जवाब दिया- ‘हम तो बहन ही कहेंगे, हमारी भारतीय संस्कृति है।’ ACP की प्रदर्शनकारियों के बीच बहस का वीडियो मंगलवार को सामने आया। पूरी खबर पढ़ें… कल क्या रहेगा खास… 15. अखिलेश यादव का गोरखपुर में रोड शो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गोरखपुर पहुंचेंगे। वे यहां एयरपोर्ट से चौरी-चौरा के ग्राम देवकही तक लगभग 20 किमी लंबा रोड शो और 'PDA रथ' यात्रा निकालेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)