परिसीमन आयोग में होंगे 3 सदस्य, 2029 से महिलाओं को मिलेगा आरक्षण!

परिसीमन विधेयक-2026 के तहत तीन सदस्यीय आयोग का गठन होगा। संसद से विधेयक पारित होते ही आयोग बनाया जाएगा। वहीं, 2029 के लोकसभा चुनाव से महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी है।

Nov 28, 2026 - 12:04
0
परिसीमन आयोग में होंगे 3 सदस्य, 2029 से महिलाओं को मिलेगा आरक्षण!

दि राइजिंग न्यूज़ | नई दिल्ली | 28 नवंबर 2026

केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक-2026 में परिसीमन आयोग के गठन और उसकी कार्यप्रणाली को लेकर अहम प्रावधान किए गए हैं। विधेयक के अनुसार, आयोग में तीन सदस्य होंगे और इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे। न्यायाधीश की नियुक्ति केंद्र सरकार करेगी। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त या उनके द्वारा नामित चुनाव आयुक्त और संबंधित राज्य के राज्य निर्वाचन आयुक्त आयोग के सदस्य होंगे।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, संसद से विधेयक पारित होते ही परिसीमन आयोग का गठन कर दिया जाएगा। आयोग का कार्यकाल केंद्र सरकार अधिसूचना जारी करके तय करेगी। जरूरत पड़ने पर आयोग के अनुरोध पर कार्यकाल बढ़ाने का भी प्रावधान होगा। मेघालय और नागालैंड में राज्य निर्वाचन आयुक्त की भूमिका राज्यपाल की ओर से नामित व्यक्ति निभाएगा।

जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष व्यवस्था

विधेयक में जम्मू-कश्मीर के लिए भी विशेष प्रावधान प्रस्तावित किए गए हैं। यहां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन की जिम्मेदारी चुनाव आयोग निभाएगा। पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में आने वाली विधानसभा सीटों का परिसीमन भी प्रस्तावित है, लेकिन यह प्रक्रिया तभी पूरी होगी, जब भविष्य में वह क्षेत्र पाकिस्तान के कब्जे से बाहर होगा।

2029 के लोकसभा चुनाव से लागू होगा महिला आरक्षण

महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए संविधान संशोधन विधेयक को भी समानांतर रूप से मंजूरी दिलाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सरकारी अधिकारी के अनुसार, संविधान संशोधन विधेयक को कम से कम 50 प्रतिशत राज्यों की मंजूरी दिलाने की बात है। हालांकि, इसे संवैधानिक अनिवार्यता के बजाय एक परंपरा के रूप में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया बताया गया है। इस तरह परिसीमन विधेयक-2026 के जरिए आयोग के गठन, सदस्यों की नियुक्ति, कार्यकाल और जम्मू-कश्मीर से जुड़े प्रावधानों को निर्धारित करने की तैयारी है। साथ ही, 2029 के लोकसभा चुनाव से महिला आरक्षण लागू करने की दिशा में भी यह विधेयक महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User