AI से 2027 में कोरोना से बड़े संकट का खतरा:जीपीटी-5 की सुरक्षा जांच कर चुके निकोला युर्कोविच ने लिखा लेटर

Nov 28, 2026 - 03:12
0
AI से 2027 में कोरोना से बड़े संकट का खतरा:जीपीटी-5 की सुरक्षा जांच कर चुके निकोला युर्कोविच ने लिखा लेटर
घर में 14 दिन का राशन-पानी और नकदी रखें। ऑनलाइन बैंकिंग ठप हो सकती है। 2027 में एआई कोरोना से बड़ा संकट खड़ा कर सकता है। यह चेतावनी जीपीटी-5 की सुरक्षा जांच कर चुके निकोला युर्कोविच ने दी। हार्वर्ड से पढ़े निकोला ने गुरुवार को थैंक्सगिविंग पर परिवार-दोस्तों के नाम लेटर एक्स पर जारी की। उन्होंने लिखा- ‘मुझे यकीन नहीं कि अगले थैंक्सगिविंग तक हम जीवित रहेंगे।’ उनके मुताबिक, AI पर नियंत्रण छूट रहा है। इस साल कंपनियों के कंप्यूटर सिस्टम में एआई की सेंध से आर्थिक नुकसान हुआ, लेकिन 2027 में बड़े पैमाने पर मौतें संभव हैं। शुक्रवार तक लेटर 8.09 लाख बार देखा गया। 3 बड़े खतरे: इंसानों के हाथ से मशीन ले सकती है सत्ता जरूरी सेवाओं पर खतरा: एआई इंसानों के नियंत्रण से बाहर होकर जरूरी सेवाओं के संचालन तंत्र में सेंध लगा सकता है। 2027 में ही एआई खुद को विकसित कर दुनिया के सबसे बुद्धिमान इंसान से भी आगे निकल सकता है। मशीनों के खतरनाक फैसले: अहम फैसले लेने वाले लोग लापरवाही में अपने अधिकार एआई को सौंप सकते हैं। ऐसे में मशीनें उन लक्ष्यों के लिए काम कर सकती हैं, जो इंसानों के अस्तित्व के ही खिलाफ हों। जैविक हथियारों का खतरा: गलत इरादे वाले लोग एआई की बढ़ती क्षमताओं का इस्तेमाल जैविक हथियार बनाने में कर सकते हैं। इससे बड़े पैमाने पर जानें जाने का खतरा है। 10 साल में ज्यादातर लोग बेरोजगार होने की आशंका युर्कोविच ने आशंका जताई है कि एआई के विकास की रफ्तार नहीं थमी तो 2030 के अंत तक मानवता के खत्म होने या नियंत्रण खो देने की आशंका 50% है। इन खतरों से बच भी गए तो 10 साल में मौजूदा ज्यादातर नौकरियां खत्म हो सकती हैं। अन्य एक्सपर्ट भी बोले- एआई की स्पीड कम करें योशुआ बेंजियो, एआई के जनक: हम तेजी से ऐसे एआई बना रहे हैं, जिन्हें नियंत्रित करना नहीं जानते। मानवता खतरों की ओर बढ़ रही है। जेफ्री हिंटन, नोबेल विजेता: कुछ साल में एआई इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो सकता है। उसे नियंत्रित करने का तरीका खोजना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User