आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने लगाया जाम:4 घंटे का अल्टीमेटम बीता, भदोही में बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे

Nov 28, 2026 - 14:22
0
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने लगाया जाम:4 घंटे का अल्टीमेटम बीता, भदोही में बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे
भदोही में ज्ञानपुर जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने शनिवार सुबह 10 बजे से न्यायालय परिसर के सामने चक्का जाम कर दिया। वे अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे गाड़ी खड़ी करने को लेकर शैलेंद्र मिश्रा का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान लोगों ने उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद अधिवक्ताओं ने चक्का जाम कर दिया था। करीब दो घंटे तक समझाने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने चार घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। इसके बाद अधिवक्ताओं ने जाम समाप्त कर दिया था। गिरफ्तारी और कथित अवैध निर्माण हटाने की मांग अधिवक्ताओं का आरोप है कि आश्वासन के 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और न ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। शनिवार दोपहर 2 बजे तक अधिवक्ता न्यायालय परिसर के सामने जाम लगाकर बैठे थे। वे आरोपियों की गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और उनके कथित अवैध निर्माण को हटाने की मांग कर रहे थे। मांगें पूरी होने तक जाम खत्म नहीं करने की चेतावनी अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे मौके से नहीं हटेंगे। वहां ज्ञानपुर कोतवाल समेत अन्य अधिकारी उनसे बातचीत कर रहे थे। अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने शुक्रवार को तीन घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके मुताबिक, सिर्फ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की खानापूर्ति की गई। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और अधिवक्ता प्रोटेक्शन की व्यवस्था करने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User