इंटरनेशनल ट्रिप पर वॉट्सएप से ही खरीद सकेंगे eSIM:एयरपोर्ट पर सिम खरीदने का झंझट नहीं होगा; चुनिंदा देशों में जल्द शुरुआत

Nov 27, 2026 - 11:48
0
इंटरनेशनल ट्रिप पर वॉट्सएप से ही खरीद सकेंगे eSIM:एयरपोर्ट पर सिम खरीदने का झंझट नहीं होगा; चुनिंदा देशों में जल्द शुरुआत
मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सएप ने एक नए eSIM फीचर पर काम शुरू किया है। जल्द ही यूजर्स वॉट्सएप के जरिए ही विदेश यात्रा के लिए eSIM खरीद और इंस्टॉल कर सकेंगे। कंपनी का मकसद यह है कि दुनिया में कहीं भी सफर करते समय यूजर्स को कनेक्टिविटी की परेशानी न हो। सवाल-जवाब में वॉट्सएप के नए eSIM फीचर के बारे में जानते हैं… सवाल 1: वॉट्सएप के ब्लॉग पोस्ट में इस फीचर को लेकर क्या बताया गया है? जवाब: वॉट्सएप ने कहा कि विदेश जाने पर एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही इंटरनेशनल SIM लेना आम जरूरत होती है, लेकिन लोकल कियोस्क पर जाना या अलग एप का इस्तेमाल करना कई बार झंझट भरा हो सकता है। कंपनी के मुताबिक, अब यह काम वॉट्सएप पर कुछ टैप में हो सकेगा। ब्लॉग में कहा गया है कि यह मैसेज भेजने जितना ही आसान होगा। यह फीचर चुनिंदा देशों में जल्द रोलआउट होगा। सवाल 2: वॉट्सएप किन कंपनियों के साथ मिलकर इस पर काम कर रहा है? जवाब: वॉट्सएप ने बताया है कि वह eSIM प्रोवाइडर्स और टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस लिस्ट में जियो, स्मार्ट एक्सियाटा, स्मार्ट कम्युनिकेशंस और वेरिजोन शामिल हैं। सवाल 3: रिपोर्ट्स में इस फीचर के इंटरफेस और प्लान्स को लेकर क्या संकेत मिले हैं? जवाब: कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में वॉट्सएप वर्जन 2.26.47.10 के कोड में ट्रैवल eSIM सपोर्ट के संकेत मिले थे। रिपोर्ट के अनुसार, यूजर अपनी डेस्टिनेशन डालकर वॉट्सएप से उपयुक्त eSIM प्लान खोज सकेंगे। इसमें फिक्स्ड-डेटा और अनलिमिटेड प्लान का विकल्प मिल सकता है। सवाल 4: आने वाले समय में इंटरनेशनल ट्रैवलर्स पर इसका क्या असर हो सकता है? जवाब: अभी कुणाल शाह और वॉट्सएप ने लॉन्च की सटीक तारीख या कीमतों की विस्तृत जानकारी नहीं दी है। चुनिंदा देशों में रोलआउट के बाद यह उन यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित हो सकता है जो अलग से ट्रैवल एप या एयरपोर्ट कियोस्क से बचना चाहते हैं, हालांकि इसकी व्यावहारिक उपयोगिता प्लान की कीमतों और देश-वार उपलब्धता पर निर्भर करेगी। सवाल 5: हाल ही में वॉट्सएप ने और कौन-सा फीचर जोड़ा है? जवाब: eSIM की घोषणा से पहले वॉट्सएप ने शेड्यूल्ड मैसेज का फीचर पेश किया है, जिसके तहत इंडिविजुअल और ग्रुप चैट में 10 मिनट से लेकर 14 दिन पहले तक मैसेज शेड्यूल किए जा सकते हैं। कुणाल शाह पहले भी बता चुके हैं कि एप की प्राथमिकताओं में ज्यादा एक्सप्रेसिव कम्युनिकेशन, रोजमर्रा की सेवाओं को आसान बनाना और AI का ज्यादा इंटीग्रेशन शामिल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User