इटावा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत:परिजनों ने दो युवकों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया, इमरजेंसी में हंगामा

Nov 28, 2026 - 14:22
0
इटावा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत:परिजनों ने दो युवकों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया, इमरजेंसी में हंगामा
इटावा में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के दौरान शनिवार तड़के 3 बजे एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में मौजूद दो युवकों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद युवक की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों युवक मौके से चले गए। जानकारी मिलने पर अधिवक्ता और परिजन अस्पताल पहुंच गए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया, इमरजेंसी में जमकर हंगामा किया। रात तीन बजे अस्पताल पहुंचे परिजन मामला इटावा मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय का है। मृतक के भाई अंकित ने बताया कि उनके भाई को चलने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद वह शनिवार तड़के करीब तीन बजे उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। अंकित के मुताबिक, वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। इमरजेंसी में ऋषभ और अंकित नाम के दो युवक मौजूद थे। इंजेक्शन लगाने के बाद मौत का आरोप मृतक के भाई ने बताया कि दोनों युवकों ने उनसे एक इंजेक्शन बाहर से लाने के लिए कहा था। वह इंजेक्शन लेने गए, लेकिन उनके लौटने तक दोनों युवक उनके भाई को कोई दूसरा इंजेक्शन लगा चुके थे। अंकित का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद उनके भाई की मौत हो गई। इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। अधिवक्ताओं ने सीएमएस सीएमओ पर उठाए सवाल अधिवक्ता अश्वनी सिंह ने बताया कि मृतक एक अधिवक्ता के परिवार का युवक था। उन्होंने जिला अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीएमएस और सीएमओ की इतनी बड़ी लापरवाही है कि दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें इमरजेंसी में एक सफाई कर्मचारी मरीज को इंजेक्शन लगाते दिखाई दे रहा था। उन्होंने कहा कि जब अस्पताल में इस तरह की व्यवस्था होगी तो मरीजों का सही इलाज कैसे हो पाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User