PM मोदी के स्वागत में लखनऊ रंगीन लाइटों से सजा:एयरपोर्ट से IGP तक 24 किलोमीटर हुई लाइटिंग, स्वच्छता की पेंटिंग्स के साथ लगे सैकड़ों फूल

Nov 20, 2026 - 10:15
0
PM मोदी के स्वागत में लखनऊ रंगीन लाइटों से सजा:एयरपोर्ट से IGP तक 24 किलोमीटर हुई लाइटिंग, स्वच्छता की पेंटिंग्स के साथ लगे सैकड़ों फूल
लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक सड़क को सजाया गया है। शहीद पथ पर पेड़-पौधों को रंगीन लाइटों से रोशन किया गया है। रास्ते में स्वच्छता का संदेश देने वाली पेंटिंग भी बनाई गई हैं। प्रधानमंत्री 21 नवंबर को शाम 5 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए शहीद पथ पर पेड़-पौधों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। वहीं, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के आसपास फूल लगाए गए हैं। पेड़ों की डालियों की छंटाई और अन्य हॉर्टिकल्चर के काम भी कराए गए हैं। तैयारियों पर नगर निगम के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि पूरे रूट पर नगर निगम के काम पूरे कर लिए गए हैं। कार्यक्रम से पहले सभी तैयारियां पूरी हैं। 3 तस्वीरें देखिए… एयरपोर्ट से लेकर IGP तक पेड़ों की छटाई पीएम के स्वागत में नगर निगम की तरफ से 850 गमले लगाए गए हैं। IGP व हाईकोर्ट के चौराहे को सजाया गया है। गमलों में पेंटोनिया के पौधे नगर निगम ने लगाए हैं। जबकि डिवाइडर पर करीब 250 फ्लावर पेट्स बनाए गए हैं। इसमें डेंथस के पौधे लगाए गए हैं। इसके साथ ही एयरपोर्ट से लेकर IGP तक के पूरे रूट पर पेड़ों की छटाई भी की गई है। नगर निगम के उद्यान प्रभारी नंद किशोर ने बताया कि अच्छी क्वालिटी के फूल लगाए हुए हैं। पूरे रूट पर हॉर्टिकल्चर से जुड़े काम भी पूरे कर लिए गए हैं। वहीं, LDA,PWD व जिला प्रशासन की तरफ से भी कार्यक्रम से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। अलर्ट मोड पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लखनऊ में पीएम मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम देखने को मिल रहे। पुलिस पूरी तरह से एक्टिव मोड में है। होटल, रेस्टोरेंट में चेकिंग की जा रही है। पुलिस ने होटल के कमरों में जाकर भी जांच की। संदिग्ध गतिविधि की आशंका पर कुछ लोगों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित लोगों को हिदायत दी गई और कमरा खाली कराया गया। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए विभूतिखंड, गोमतीनगर, चिनहट, गाजीपुर और सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही हैं। 2 घंटे शहर में रहेंगे पीएम शाम करीब 5 बजे पीएम स्टेट प्लेन से एयर पोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वहां से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान आयेंगे। करीब डेढ़ घंटे तक कार्यक्रम चलेगा। शाम करीब 7 बजे कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वापस एयरपोर्ट पहुंचकर नई दिल्ली के लिए निकल जाएंगे। वहीं, अभी तक कौशल दीक्षांत समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाता था। पहली बार दिल्ली के बाहर इसका आयोजन किया जा रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। कार्यक्रम में देश भर की आईटीआई के लगभग 1500 छात्र शामिल होंगे। इसमें लगभग 1300 यूपी और 200 देश भर से होंगे। मंत्रालय की ओर से इस आयोजन में 40 ट्रेड व छह जोन के 64 टॉपर छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें छह छात्र यूपी के भी शामिल हैं। पीएम हर ट्रेड के टॉपर छात्रों को खुद सम्मानित करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User