यूपी की बड़ी खबरें:ट्रक ने एथेनॉल टैंकर में मारी टक्कर, हेल्पर जिंदा जला; सीट से चिपका मिला शव का कंकाल
बरेली में खड़े टैंकर में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों में आग लग गई। आग की चपेट में आकर 22 साल के ट्रक हेल्पर जिंदा जल गया। उसका कंकाल सीट से चिपका मिला। वहीं, चालक ने कूदकर जान बचा ली। करीब 2 घंटे तक लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर आग की लपटें उठती रहीं। इस दौरान लंबा जाम लग गया। पुलिस के मुताबिक, देर रात टैंकर का चालक और हेल्पर पास के ढाबे पर खाना खाने गए थे। इसी दौरान ट्रक ने उसमें पीछे से टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने आग बुझाई, लेकिन तब तक ट्रक जलकर राख हो चुका था। इसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल कराया गया। हादसा फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक ट्रक हेल्पर जमाल मुरादाबाद का रहने वाला था। पढ़िए पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)